रेवाड़ी: दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या की सुलझी गुत्थी,पुलिस ने किया यह खुलासा

जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा की छात्रा दो दिन पहले स्कूल गई थी. स्कूल से वो सीधे ट्यूशन चली है. जिसके बाद वापिस घर नहीं लौटी …परिजनों ने तलाश शुरू कि लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तब पुलिस ...

जानकारी के मुताबिक दसवीं कक्षा की छात्रा दो दिन पहले स्कूल गई थी. स्कूल से वो सीधे ट्यूशन चली है. जिसके बाद वापिस घर नहीं लौटी …परिजनों ने तलाश शुरू कि लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद बुधवार देर शाम छात्रा का शव खेत में पड़ा होने की सुचना मिली. जाँच की गई तो सामने आया कि चाकुओं से गोदकर छात्रा की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है. इस मामले में पुलिस ने अपनी जाँच आगे बढ़ाई तो सामने आया कि रवि नाम के लड़के से छात्रा की बातचीत थी और रवि ने एक दिन पहले ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया था.

Rewari News: BJP State President Dr. Archana Gupta is visiting Rewari for the first time; a grand welcome awaits her at Ganpati Garden.
Rewari News: पहली बार रेवाड़ी आ रही हैं BJP प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, गणपति गार्डन में होगा भव्य स्वागत

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीबन साढ़े तीन बजे के बाद से रवि का फोन भी स्विच ऑफ था और छात्रा भी उससे थोड़ी देर बाद ही लापता हुई थी. पुलिस जाँच के मुताबिक रवि ने पहले छात्रा की हत्या की और फिर स्कूटी से वो कुंभावास गाँव के पास चला गया. जहाँ उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. रवि की स्कूटी जो रेलवे लाइन से दूर खड़ी थी. उसपर भी खुद के निशान है. पुलिस ने स्कूटी पर लगे खून और छात्रा के खून के सैम्पल जाँच के लिये भेजे है.

Rewari Police Alert:Emphasis on installing CCTV cameras in villages; station in-charges hold a key meeting.
Rewari Police Alert: गांवों में CCTV कैमरे लगाने पर जोर, थाना प्रभारियों ने की अहम बैठक

इस मामले में रवि का शव घटना के दिन ही मिल गया था इसलिए उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीँ छात्रा का शव बुधवार देर रात मिला है. जिसका पोस्टमार्टम आज कराया जा रहा है.

Rewari Crime: Major action by CIA Rewari in illegal arms case; third accused arrested.
Rewari Crime: अवैध हथियार मामले में CIA रेवाड़ी की बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

About the Author