रेवाड़ी में दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की एक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, जो शाम को ट्यूशन जाती थी। 2 दिन पहले नाबालिग लड़की रोजाना की तरह ट्यूशन गई थी, ...

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की एक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, जो शाम को ट्यूशन जाती थी। 2 दिन पहले नाबालिग लड़की रोजाना की तरह ट्यूशन गई थी, लेकिन वापिस घर नहीं लौटी।  इस मामले में परिजनों ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत भी दी थी ।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

शिकायत के आधार पर तफ्तीश की गई तो सामने आया था कि लड़की ट्यूशन से वापस घर के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची थी।  इस मामले में सिटी थाना पुलिस जांच कर ही रही थी कि बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित रामगढ़ चौक के पास एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर बुलाई गई। प्राथमिक तौर पर सामने आया कि लड़की की चाकू से हत्या की गई है और फिर शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया। ऐसे में यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि किसने नाबालिक छात्रा का अपहरण किया और हत्या के पीछे क्या वजह रही।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author