Rewari: आज फिर चला नगर परिषद का पीला पंजा, रेलवे रोड़ स्थित एक दुकान को किया ध्वस्त

Rewari: आपको बता दें कि रेवाड़ी में रेलवे रोड़ पर करीब नौ दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर करीब पंद्रह फिट तक का अतिक्रमण किया हुआ है, इनमे से चार दुकानदारों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लेकिन बाकी दुकानों ...

Rewari: आपको बता दें कि रेवाड़ी में रेलवे रोड़ पर करीब नौ दुकानदारों ने सरकारी जमीन पर करीब पंद्रह फिट तक का अतिक्रमण किया हुआ है, इनमे से चार दुकानदारों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। लेकिन बाकी दुकानों पर कार्यवाही होना निश्चित किया गया। करीब पंद्रह दिन पूर्व दो दुकानों पर पीला पंजा चला और उसके बाद बाकियों को फिर स्टे मिल गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इसके बाद आज नगरपरिषद को फिर से स्टे हटने के बाद दो दुकानों पर कार्यवाही करनी थी। लेकिन एक पर कार्यवाही होने के बाद दूसरे दुकानदार को फिर स्टे मिलने पर नगरपरिषद के अधिकारियों को वापिस लौटना पड़ा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस संदर्भ में नगरपरिषद के एमई ने स्पष्ट शब्दों में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author