सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली की हरीश उर्फ हिमांशु निवासी सती कालोनी रेवाड़ी अवैध हथियार रखता है। आज भी हरीश उर्फ हिमांशु अवैध हथियार सहित अपने मकान के बाहर बैठा हुआ है। सूचना को सही ...

जांच अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिली की हरीश उर्फ हिमांशु निवासी सती कालोनी रेवाड़ी अवैध हथियार रखता है। आज भी हरीश उर्फ हिमांशु अवैध हथियार सहित अपने मकान के बाहर बैठा हुआ है। सूचना को सही मानकर सीआइए टीम हरीश उर्फ हिमांशु के मकान के बाहर पहुँची। अचानक पुलिस टीम को अपनी तरफ आते देखकर एक नौजवान लड़का भागने लगा।

 

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पुलिस टीम ने युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो युवक ने अपना नाम हरीश उर्फ हिमांशु निवासी सती कालोनी रेवाड़ी बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास अपनी पहनी हुई नीली जीन्स पैंट की दाई साइड से एक देसी कट्टा काला पेंट किया हुआ मिला। जिसको खोल कर चेक करने पर चैम्बर खाली मिला। हरीश उर्फ हिमांशु पैंट की बाई साइड से एक और देसी कट्टा मिला। जिसको खोल कर चेक करने पर चैम्बर खाली मिला तथा पैंट की दाहिनी जेब से 5 जिंदा कारतूस मिले।

 

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी सती कॉलोनी रेवाड़ी निवासी हरीश उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध हथियार दो देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस को कब्जा में ले लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author