Haryana: हरियाणा CET को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, अब नहीं खुलेगा रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Haryana CET: हरियाणा में ग्रुप-C पदों के लिए होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि CET का ...

Haryana CET: हरियाणा में ग्रुप-C पदों के लिए होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि CET का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा नहीं खोला जाएगा। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने समय रहते आवेदन तो कर दिया लेकिन आरक्षित श्रेणी से संबंधित दस्तावेज अपलोड नहीं कर सके, उन्हें परीक्षा के बाद डॉक्युमेंट सबमिशन का मौका दिया जाएगा।

पोर्टल बंद होने के फैसले से नाराज कुछ अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। छह उम्मीदवारों की ओर से दायर की गई याचिका में मांग की गई है कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को दोबारा खोला जाए और पहले से किए गए आवेदन में सुधार का मौका दिया जाए

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

यह मामला अब कोर्ट में लिस्ट हो चुका है और 2 या 3 जुलाई को इसकी पहली सुनवाई संभावित है। यदि कोर्ट कोई हस्तक्षेप करता है, तो इससे परीक्षा की निर्धारित समय-सारणी में बदलाव संभव हो सकता है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा CET परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अब तक 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 22 जिलों और चंडीगढ़ को मिलाकर 1684 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author