मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया दो विकास परियोजनाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने सेक्टर- 19 में लगभग 30.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, केवल स्लैब डालने का कार्य ...

मुख्यमंत्री ने सेक्टर- 19 में लगभग 30.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, केवल स्लैब डालने का कार्य बाकी है, जिसे इसी माह में पूरा कर दिया जाएगा।

मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में तेजी लाएं ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह आरओबी जनता को समर्पित किया जा सके। इस पर अधिकारियों ने उन्होंने आश्वस्त किया कि यह कार्य 20 जनवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आरओबी पंचकूलावासियों की लंबित मांग है और इसके पूरा होने पर पंचकूलावासियों, विशेषकर सेक्टर- 19 के निवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व सेक्टर- 3 में लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नगर निगम पंचकूला के कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित निर्माण एजंसी से कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण एजंसी कार्य में तेजी लाते हुए भवन का कार्य शीघ्र पूरा करे। निर्माण कार्य में समय व गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित एजंसी द्वारा निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व नगर निगम के महापौर इस कार्य की नियमित रूप से माॅनिटरिंग करें ताकि कार्य को गति मिल सके और इसे समय पर पूरा किया जा सके।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author