Haryana: हरियाणा में PHED के 42 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट, मंत्री गंगवा ने दी ये सख्त चेतावनी

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में 42 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में चार्जशीट जारी की गई है। इस कार्रवाई की जानकारी कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दी, जिन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर विभाग में ...

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में 42 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में चार्जशीट जारी की गई है। इस कार्रवाई की जानकारी कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने दी, जिन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर विभाग में सख्त रुख अपनाया है।

वरिष्ठ अधिकारियों का नाम भी लिस्ट में

Chargesheet against 42 officers and employees of PHED in Haryana

मंत्री गंगवा ने बताया कि चार्जशीट की सूची में SE (सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर), XEN (एक्सीक्यूटिव इंजीनियर), SDO (सब डिवीजनल इंजीनियर) और JE (जूनियर इंजीनियर) जैसे उच्च पदस्थ अधिकारी भी शामिल हैं। ये अधिकारी ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए ऑफलाइन तरीके से ठेके पास करते रहे, जिससे विभाग में भ्रष्टाचार और नियमों का उल्लंघन हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मंत्री ने बताया कि इन अधिकारियों ने बिना किसी आपात स्थिति के कई ठेके ऑफलाइन पास करवाए, जो स्पष्ट रूप से नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन था। इस प्रकार के भ्रष्ट आचरण से विभाग की कार्यशैली और पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस मामले पर सख्त लहजे में कहा, “हमारे विभाग में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर भविष्य में भी ऐसी शिकायतें मिलती हैं, तो और भी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author