CET Fake Website: हरियाणा में CET के लिए बनाई फर्जी वेबसाइट, आवेदन से पहले ही पेमेंट का ऑप्शन

CET Fake Website: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप-सी की भर्ती के लिए CET के वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं। हरियाणा के लाखों युवा इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच युवाओं का फायदा उठाने के लिए ...

CET Fake Website: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप-सी की भर्ती के लिए CET के वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं। हरियाणा के लाखों युवा इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच युवाओं का फायदा उठाने के लिए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। ठगों ने सीईटी आवेदन के लिए फर्जी पोर्टल बना डाला है।

इस फर्जी पोर्टल पर दावा किया जा रहा है कि अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग इस पर विजिट कर चुके हैं। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार फर्जी पोर्टल पर दिखाई जा रही विजिटर्स की संख्या सही नहीं है।

उधर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के आधिकारिक पोर्टल पर सुबह 11.54 बजे तक कुल 33 लाख 8 हजार 8 4 लोगों ने विजिट किया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

फर्जी पोर्टल को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि पहली बार में यह आपको HSSC की आधिकारिक वेबसाइट लगेगी। आपको अंतर करना मुश्किल हो जाता है। इस फर्जी पोर्टल पर आवदेन से पहले ही फीस भरने का विकल्प आता है। यहां एक महिला का नाम दिख रहा है और पैसे उसी के खाते में ट्रांसफर होंगे। दूसरी तरफ HSSC के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करते समय अभ्यर्थी की सारी डिटेल भरने के बाद फीस का ऑप्शन आता है।

 

whatsapp image 2025 06 05 at 130328 1749109183
साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई
इस फर्जी वेबसाइट का मामला HSSC के संज्ञान में आ चुका है और आयोग ने पंचकूला के सेक्टर-20 साइबर थाने में इसकी शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। HSSC के मेंबर भूपेंद्र चौहान के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने फर्जी वेबसाइट तैयार की है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author