Family id: फैमिली आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए जिले के 767 स्थानों पर लगेंगे कैंप

Family id: फैमिली आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए जिला प्रशासन तीन दिन 28, 29, 30 अप्रैल को जिले के 767 स्थानों पर मेगा कैंप लगाने जा रहे है लगभग प्रत्येक बुथ पर लगाए जा रहे कैंपों में भाजपा ...

Family id: फैमिली आईडी की त्रुटियां ठीक करने के लिए जिला प्रशासन तीन दिन 28, 29, 30 अप्रैल को जिले के 767 स्थानों पर मेगा कैंप लगाने जा रहे है लगभग प्रत्येक बुथ पर लगाए जा रहे कैंपों में भाजपा सेवा प्रकोष्ठ की टीम समस्त कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन की टीम का सहयोग करेगी।

इन जगहों पर लगेंगे कैंप

family id jpg

फैमिली आईडी (Family id) की त्रुटियां ठीक करने के लिए धारूहेड़ा शहर के सभी वार्डो, धारूहेड़ा ग्रामीण में सभी गांवों,रेवाड़ी शहर में सभी वार्डो ,रेवाड़ी ग्रामीण में सभी गांवों,बावल शहर में सभी वार्डो, बावल ग्रामीण में सभी गांवों, डहीना, जाटूसना, नाहड़ में सभी गांवों के सरकारी स्कूलों पर कैंप लगाए जा रहे है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन त्रुटियों को किया जाएगा ठीक

इनकम वेरिफिकेशन को छोड़ करके जिनकी फेमिली आईडी (Family id) में अगर कोई त्रुटि है जिसमें डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन, व्यवसाय, नाम, रिलेशन या अन्य कोई अगर गलती है तो उसको ठीक करने के लिए जिला प्रशासन ने यह मेगा कैंप लगाया है । जिला मुख्यालय पर कंट्रोल के लिए 01274-225249 टेलीफोन नंबर भी जारी किया है जिस पर जिला प्रबंधक स्वयं मौजूद रहेंगे।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author