Haryana Roadways Bus: रेवाड़ी से देहारादून और पुष्कर के लिए शुरू होगी हरियाणा रोडवेज़ बस सेवा

Haryana Roadways Bus : जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी रोडवेज डिपो को 10 मिनी बसों सहित 15 नई बसें मिल गई है। अब बसों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इसके चलते अब लोकल रूटों पर बंद बस सेवाओं को ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Haryana Roadways Bus : जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी रोडवेज डिपो को 10 मिनी बसों सहित 15 नई बसें मिल गई है। अब बसों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। इसके चलते अब लोकल रूटों पर बंद बस सेवाओं को बहाल करने के साथ-साथ नए रूटों पर भी फोकस किया जा रहा है।

रेवाड़ी डिपो को मिली 25 नई बसें

Haryana Roadways Bus Service

कोरोना काल में रेवाड़ी आने वाली यूपी की बस का संचालन बंद हो गया था। रेवाड़ी डिपो को हरिद्वार, देहरादून के साथ टनकपुर का परमिट मिला था लेकिन बसों की संख्या कम होने की वजह से प्रबंधन बसों का संचालन नहीं कर पाया था। पिछले वर्ष हरिद्वार के लिए बस का संचालन प्रारंभ किया गया था। अब डिपो को नई 25 बसें मिल गई है। इन बसों को मिलने के बाद प्रबंधन ने देहरादून के लिए परमिट लिया है जो कि मिल चुका है। अभी हरियाणा रोडवेज़ (Haryana Roadways Bus Service) की तरफ केवल देहरादून के लिए ही बस संचालन का निर्णय लिया है। संभावना है कि मई माह के पहले सप्ताह से बस का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

रेवाड़ी से पुष्कर के लिए शुरू हुई बस सेवा

हरियाणा रोडवेज़ (Haryana Roadways Bus ) ने नई बसों के मिलने के पश्चात तीर्थराज पुष्कर के लिए भी बंद बस सेवा को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। पुष्कर का भी परमिट मिल गया है जिसके लिए तमाम प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है । फिलहाल डिपो की तरफ से राजस्थान में जयपुर, कोटा, अलवर, बीकानेर, झुंझनूं-सीकर के लिए ही बस का संचालन किया जा रहा है। अजमेर और पुष्कर के लिए बसों का संचालन कुछ समय पहले बंद कर दिया गया था। अब पुष्कर के लिए बस शुरू होने से अजमेर के लिए भी सीधी बस सुविधा मिल जाएगी।

कोसली से जयपुर के लिए भी बहाल हुई सर्विस

प्रबंधन ने गुरुवार को कोसली से जयपुर वाया कुंड- डहीना बस का संचालन प्रारंभ कर दिया है। कुछ समय पहले इस रूट पर संचालित बस सेवा को बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग के हरियाणा रोडवेज़ (Haryana Roadways Bus ) की तरफ से गुरुवार से इस बस का संचालन भी प्रारंभ कर दिया गया है। बस प्रतिदिन सुबह 6 बजे कोसली से रवाना होगी और डहीना, कुंड, मांढण, माजरी, गंडाला, बहरोड़ होते हुए जयपुर पहुंचेगी।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार
About the Author