Bullet Train: हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आसमान पर पहुंचेंगे जमीन के रेट

Bullet Train: हरियाणा- दिल्ली और पंजाब वालों के लिए अच्छी खबर है। इन तीनों राज्यों के बीच सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली-अमृतसर के बीच ...

Bullet Train: हरियाणा- दिल्ली और पंजाब वालों के लिए अच्छी खबर है। इन तीनों राज्यों के बीच सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली-अमृतसर के बीच Bullet Train प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।

मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली-अमृतसर के बीच Bullet Tain प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए हरियाणा और पंजाब के 321 गांवों में जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें मार्केट रेट से 5 गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर लोगों को सार्वजनिक परिवहन के लिए तीव्र गति के रूप में एक और अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी देकर बुलेट ट्रेन के निर्माण में आ रही परेशानियों को दूर कर दिया है।

हरियाणा में इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन
दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली Bullet Train के लिए जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट ,कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत 15 अन्य स्टेशन बनेंगे। इस ट्रेन अधिकतम रफ्तार 350 km प्रति घंटा और औसत रफ्तार 250km प्रति घंटा रहेगा। इस ट्रेन से एक बार में 750 यात्री सफर कर सकेंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Bullet Tain प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दिल्ली से अमृतसर के बीच सफर करना ज्यादा आसान हो जाएगा। इससे लोगो को सफर के समय में बचत होगी। यह ट्रेन दिल्ली-अमृतसर के बीच की दूरी को सिर्फ 2 घंटे में पूरा करेगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित लागत 61 हजार करोड़ रूपए आंकी गई है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author