Bulldozer Action: हरियाणा के गुरुग्राम में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया। नगर निगम टीम द्वारा इस अभियान के तहत रेहड़ी-पटरी, टीनशेडनुमा अस्थाई निर्माण, खोखे, साइन बोर्ड, होर्डिंग बोर्ड जैसे कई विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।
अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की
जोन-एक व जोन दो क्षेत्र में सहायक अभियंता कृष्ण कुमार तथा जोन-तीन व जोन-चार क्षेत्र में सहायक अभियंता दलीप सिंह यादव के नेतृत्व में टीम कार्रवाई में कर रही है।
निगम टीमों ने राजीव नगर, बस स्टैंड, एमजी रोड, सेक्टर-12 रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, ओल्ड एमसीजी ऑफिस के आसपास, सेक्टर-75 ए, दरबारीपुर रोड, एसपीआर, सेक्टर-76, दौला मार्ग, उद्योग विहार सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा
नगर निगम आयु्क्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा है कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ और बेहतर शहर बनाने की दिशा में अभियान जारी रहेगा।






