Bulldozer Action: हरियाणा के इस शहर में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण किया धवस्त

Bulldozer Action: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। डीएलएफ की रखरखाव एजेंसी की ओर से DLF फेज 2 में मकानों में किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के ...

Bulldozer Action: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जा रही है। डीएलएफ की रखरखाव एजेंसी की ओर से DLF फेज 2 में मकानों में किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इनफोर्समेंट में शिकायत दर्ज कराई गई है।

DLF फेज 2 के अलग-अलग ब्लॉक में करीब 40 मकानों में अवैध निर्माण किया जा रहा है जिसकी लिस्ट तैयार कर फोटो के साथ DTPE कार्यालय को दी गई है। एजेंसी की तरफ से इनके मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाी को लेकर इन्फोर्समेंट कार्यालय को पत्र लिखा गया है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

DLF एस्टेट डेवलपर्स लिमिटेड की ओर से DTPE कार्यालय को लिखे गए पत्र के अनुसार करीब 39 मकानों अवैध निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज की गई। इसमें के, जे, एल, एम, एन, क्यू, गुलमोहर, केसिया तथा मध्य मार्ग शामिल है।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मकानों का सर्वे शुरु करा दिया गया है। इनमें से कई मकानों में अतिरिक्त निमार्ण किया जा रहा है जिसमें आगे-पीछे खाली छोड़ जाने वाले एरिया में, अतिरिक्त फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग में, बालकनी में बदलाव आदि शामिल है।

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

अधिकांश मकानों में ओक्यूपेशन Certificate तथा बिल्डिंग प्लान नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। DLF फेज एक से पांच में पहले ही Highcourt के आदेश पर बड़ी कार्रवाई जारी है जिसके तहत 5000 से अधिक मकानों को नोटिस जारी किया हुआ है।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

About the Author