UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी अयोध्या में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत हो गई है। खबरों की मानें, तो दुल्हन का शव कमरे में बेड पर था, जबकि दूल्हा का शव पंखे से लटका हुआ मिला है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला इलाके का है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे जब दोनों नहीं उठे तो घरवाले उन्हें जगाने पहुंचे थे। लेकिन अंदर से रूम का दरवाजा बंद था। काफी देर बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो घर वाले दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। यहां देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। ऐसा इसलिए था क्योंकि दोनों के शव पड़ा थे। इसके बाद दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरो की मानें, तो दोनों की 7 मार्च 2025 को शादी हुई थी। शनिवार को दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई थी और रविवार को रिसेप्शन भी था। जिसकी दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं।
वहीं पुलिस का कहना है कि शादी के अगले ही दिन दुल्हे और दुल्हन की संदिग्ध मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में ये ही चर्चा हो रही है कि आखिर रात में ऐसा क्या हुआ, जो दोनों की मौत हो गई।






