Haryana: हरियाणा में Happy Card योजना पर ब्रेक! हरियाणा सरकार ने नए कार्ड जारी करने पर लगाई रोक

Haryana News: हरियाणा सरकार की हैप्पी कार्ड योजना को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस योजना की जांच शुरू करवाने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि जांच के पीछे के सटीक ...

Haryana News: हरियाणा सरकार की हैप्पी कार्ड योजना को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस योजना की जांच शुरू करवाने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि जांच के पीछे के सटीक कारणों का फिलहाल औपचारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन योजना को लेकर कुछ गंभीर प्रशासनिक खामियां सामने आई हैं।

हैप्पी कार्ड योजना का उद्देश्य अंत्योदय परिवारों को राहत देना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। यह सुविधा हैप्पी कार्ड के जरिए उपलब्ध होती है, जिसे हरियाणा परिवहन निगम जारी करता है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राज्यभर के 37 डिपो और उप डिपो में हैप्पी कार्ड पहले ही पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक 1.44 लाख लाभार्थी इन्हें लेने नहीं पहुंचे हैं। इससे योजना की प्रभावशीलता और पहुंच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक नए हैप्पी कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। यह निर्णय अस्थायी है लेकिन इससे योजना के विस्तार पर ब्रेक लग गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author