चंडीगढ़ में भाजपा ने फिर बरकरार रखा कब्जा, सौरभ जोशी बने नए मेयर

चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा ने एक बार फिर मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। गुरुवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी को जीत हासिल हुई और वे चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए। इस बार ...

चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा ने एक बार फिर मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। गुरुवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी को जीत हासिल हुई और वे चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए। इस बार मेयर चुनाव हाथ उठाकर मतदान के जरिए कराया गया।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत प्रिजाइडिंग अफसर रमणीक बेदी ने की। सबसे पहले कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करवाई गई, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस का समर्थन नहीं किया। यहीं से यह साफ हो गया था कि भाजपा की जीत तय है।

भाजपा को मिले 18 वोट, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

कांग्रेस उम्मीदवार की वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी सौरभ जोशी के समर्थन में हाथ उठवाए गए। जोशी को कुल 18 वोट मिले। परिणाम स्पष्ट होते ही कांग्रेस पार्षदों ने निगम सदन से वॉकआउट कर दिया।

आप उम्मीदवार को 7 वोट, बागी रामचंद्र ने दिया साथ

इसके बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार योगेश ढींगरा के लिए मतदान हुआ। ढींगरा को 7 वोट मिले। खास बात यह रही कि पार्टी के भीतर बगावती रुख अपनाने वाले रामचंद्र यादव ने भी अंत में पार्टी उम्मीदवार को ही वोट दिया।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की धांधली के आरोप से बचने के लिए इस बार पूरे मेयर चुनाव की वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

सीनियर डिप्टी मेयर पद पर भी भाजपा की जीत

मेयर चुनाव के बाद हुए सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला। भाजपा के जसमनप्रीत सिंह इस पद पर निर्वाचित हुए।

Train Cancelled News: Several trains, including the Jodhpur-Hadapsar service, cancelled due to landslides; routes of these trains diverted.
Train Cancelled News: भूस्खलन के कारण जोधपुर-हडपसर समेत कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

About the Author