Haryana: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को बड़ा झटका, 4 और गाने यूट्यूब से हटाए गए

Haryana News: हरियाणा के मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को एक और बड़ा झटका लगा है। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उनके 4 और गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बैन किए गए गानों में ‘चंबल ...

Haryana News: हरियाणा के मशहूर हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को एक और बड़ा झटका लगा है। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में उनके 4 और गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बैन किए गए गानों में ‘चंबल के डाकू’, ‘मेरे मित्र’, ‘जेलर’ और ‘रोहतक कब्जा’ शामिल हैं।

इनमें ‘चंबल के डाकू’ गाना बिलबोर्ड चार्ट तक पहुंचा था और इसे 250 मिलियन से अधिक बार देखा गया था, लेकिन विवादों में आने के बाद अब यह यूट्यूब से हटा दिया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अब तक 14 गानों पर लगा बैन

news 2025 07 12T115644.651

इन चार गानों के हटाए जाने के साथ अब मासूम शर्मा के कुल 14 गाने यूट्यूब से डिलीट हो चुके हैं। इनमें से 4 गानों के 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे। ये सभी गाने गन कल्चर, नशा, और बदमाशी को प्रमोट करने के कारण निशाने पर आए हैं।

फरवरी 2025 में करनाल में आयोजित लॉ एंड ऑर्डर रिव्यू मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ऐसे गानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए जो समाज में हिंसा, हथियारों की संस्कृति और गैरकानूनी गतिविधियों को महिमामंडित करते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसी के तहत मार्च में सबसे पहले जिन 7 गानों को हटाया गया, उनमें 4 गाने मासूम शर्मा के थे। उसके बाद कई अन्य कलाकारों पर भी कार्रवाई की गई।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author