Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी पेंशनधारकों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रहे 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। अब इन्हें बैंक या सरकारी दफ्तरों में जाकर जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे ‘फेस एप’ के जरिए घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
‘फेस एप’ एक डिजिटल मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसके माध्यम से पेंशनधारी अपना चेहरा स्कैन कर बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के जरिए जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
यह एप अगस्त 2025 में पंचकूला और अंबाला जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। सफल परीक्षण के बाद इसे राज्य के बाकी 20 जिलों में भी लागू किया जाएगा।








