Rewari को बड़ी सौगात: धारूहेड़ा में 66 केवी सब-स्टेशन और शहर में 8 एमएलडी रॉ-वॉटर टैंक को मंजूरी

Rewari : मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में रेवाड़ी जिले को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है। इन फैसलों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व पेयजल ...

Rewari : मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में रेवाड़ी जिले को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मंजूरी दी गई है। इन फैसलों से शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व पेयजल व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा।

धारूहेड़ा में 66 KV Sub station स्थापित

रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र में 33.75 करोड़ रुपये की लागत से नया 66 KV Sub station स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना से औद्योगिक क्षेत्र और रिहायशी कॉलोनियों को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। बढ़ती औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए यह सब-स्टेशन क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

शहर में 8 एमएलडी क्षमता का Raw water storage tank 

रेवाड़ी शहर में 27 करोड़ रुपये की लागत से 8 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता का Raw water storage tank  बनाया जाएगा। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गर्मियों के दौरान पानी की कमी की समस्या में राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

इन परियोजनाओं से रेवाड़ी जिले में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author