Haryana: हरियाणा में पंचायतों को बड़ा तोहफा, सरकार देगी 125 करोड़ रुपये

Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश की हर पंचायत में अब पंचायत घर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा को 125 करोड़ ...

Haryana News: हरियाणा के ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश की हर पंचायत में अब पंचायत घर बनाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार ने हरियाणा को 125 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। यह जानकारी पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी।

वर्तमान में हरियाणा की 509 पंचायतों में पंचायत भवन मौजूद नहीं हैं। इन पंचायतों में अब प्राथमिकता के आधार पर नए पंचायत घर बनाए जाएंगे। सरकार की योजना है कि प्रत्येक पंचायत को 25 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

21 लाख रुपये से भवन का निर्माण होगा। 4 लाख रुपये से फर्नीचर और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस काम को अगले तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सिर्फ नए भवन ही नहीं, बल्कि जिन पंचायतों में पुराने और जर्जर पंचायत भवन हैं, उन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सरकार इन भवनों का सर्वे कराएगी। जो भवन पूरी तरह जर्जर पाए जाएंगे, उनकी जगह नए पंचायत घर बनाए जाएंगे। की भवनों का मरम्मत और नवीनीकरण किया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पंचायती राज मंत्री ने बताया कि यदि पहले चरण का कार्य तय समय में पूरा हो जाता है, तो 1000 और गांवों में पंचायत भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author