Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, 25 सितंबर से मिलेंगे 2100 रुपये प्रति महीना

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई ...

Haryana Lado Lakshmi Yojana: हरियाणा में महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने महिलाओं के हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट बैठक के बाद इस योजना का ऐलान किया।

इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना 25 सितंबर 2025 से लागू होगी। सरकार ने इस योजना के लिए पहले ही 5000 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

news 2025 08 28T152252.166

23 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना की पात्र होंगी। विवाहित और अविवाहित, दोनों प्रकार की महिलाएं लाभ ले सकेंगी। एक परिवार में तीन महिलाएं भी हों, तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। पहले चरण में वे परिवार शामिल होंगे जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है। आगे चलकर अन्य आय वर्गों को भी योजना में जोड़ा जाएगा।

पात्रता

अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला का पति हरियाणा का 15 साल का मूल निवासी होना चाहिए। जिन महिलाओं को पहले से किसी भी तरह की पेंशन मिल रही है, वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी। हालांकि, कुछ गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाएं, जिन्हें पहले से पेंशन मिल रही है, उन्हें इस योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सीएम सैनी ने बताया कि अविवाहित महिला 45 वर्ष की होते ही स्वत: विधवा और निराश्रित महिला सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएगी। वहीं, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने पर वह महिला वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के लिए भी पात्र बन जाएगी। पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। अगले एक हफ्ते में गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।

एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगी। हर पात्र महिला को SMS भेजा जाएगा, जिसमें आवेदन करने की सूचना होगी। ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में सूची जारी होगी, जिस पर आपत्तियां भी दर्ज की जा सकेंगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author