Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों का बिजली बिल होगा माफ

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने लोगों के लिए बिजली बिल माफी योजना शुरु की है। इसके तहत उन परिवारों के बिजली बिल माफ ...

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने लोगों के लिए बिजली बिल माफी योजना शुरु की है। इसके तहत उन परिवारों के बिजली बिल माफ किए जाएंगे जिनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे या जो डिफॉल्टर घोषित हो गए थे।

योजना की जरूरत क्यों पड़ी?

news 2025 02 11T084944.823

हरियाणा में जनसंख्या और बिजली की मांग बढ़ने की वजह से गरीब और कम इनकम वाले परिवारों पर बिली का बोझ बढ़ता जा रहा था। बिजली बिल माफी स्कीम उन परिवारों को राहत देने के लिए बनाई गई है ताकि वे पुराने बिलों की चिंता मुक्त होकर अच्छा जीवन जी सकें।

योजना का लाभ किसे मिलेगा?

यह स्कीम सिर्फ हरियाणा के उपभोक्ताओं के लिए हैं जिनके बिजली कनेक्शन 31 दिसंबर 2023 को काट दिए गए थे। जिन्हें बिजली विभाग ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया था। जिनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं, जैसे परिवार पहचान पत्र, बिजली मीटर आदि।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

योजना के लिए शर्तें

आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। फैमिली आईडी और बिजली मीटर का रजिस्ट्रेशन आवेदक के नाम पर होना चाहिए। बिजली विभाग द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया गया हो।  

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड
फैमिली आईडी
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पुराना बिजली बिल
राशन कार्ड
बैंक पासबुक
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

DHBVN की वेबसाइट पर जाएं।
“बिजली माफी योजना” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना मीटर नंबर डालकर स्टेटस जांचें।
अगर आप योग्य हैं, तो फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाएं।
वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके फॉर्म जमा करें।
आवेदन में सहायता के लिए नजदीकी लाइनमैन से संपर्क कर सकते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author