Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार का बड़ा ऐलान, रोड एक्सीडेंट में घायलों को मिलेगा फ्री इलाज, जल्द जारी होगी अस्पतालों की सूची

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में डीसी मुनीश शर्मा ने सैनी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पायलट कैशलेस स्कीम ...

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में डीसी मुनीश शर्मा ने सैनी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से पायलट कैशलेस स्कीम शुरू की गई है। इसका उद्देश्य दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत घायल को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए तक की कैशलेस आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

खबरों की मानें, तो डीसी ने मंगलवार को बताया कि पायलट कैशलेस स्कीम (Pilot Cashless Scheme) के तहत रोड एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति को इम्पैनल्ड अस्पतालों में बिना किसी वित्तीय बोझ के इलाज मिल सकेगा। इस पहल का उद्देश्य समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में देरी को कम करना है। इसके साथ ही दुर्घटना पीड़ितों के जीवित रहने की संभावनाओं को भी सुधारना है, ताकि उपचार तक त्वरित और कैशलेस आर्थिक सहायता दी जा सके।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सीएम ने की थी योजना पर चर्चा

डीसी ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने भी पिछले दिनों करनाल में प्रदेश के सभी डीसी और SP की मीटिंग में इस पायलट स्कीम को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि कोई भी रोड एक्सीडेंट होता है तो उसे पुलिस कर्मचारी ई-डार पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उसके बाद अस्पताल में पीडित व्यक्ति की ट्रांजैक्शन मैनेज आईडी यानी की टीएमएस बनाई जाएगी। यह सारा काम ऑनलाइन किया जाएगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author