नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाही, 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 505 ग्राम हेरोइन जब्त

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले के भूना एरिया में 505 ग्राम हेरोइन बरामद कर इस सिलसिले में एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिंग ...

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले के भूना एरिया में 505 ग्राम हेरोइन बरामद कर इस सिलसिले में एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिंग मंडी निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है जो वर्तमान में ऑटो मार्केट, भुना में रहता है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आया था जिसे जिले के लोकल एरिया में सप्लाई करना था। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट में किराए के मकान में रहने वाला गिरफ्तार आरोपी भारी मात्रा में हेरोइन लेकर दिल्ली से आया है। इस पर पुलिस ने उसके घर के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी बीच मोहनलाल मोटरसाइकिल पर आया तो पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस वर्ष के दौरान, पुलिस ने फतेहाबाद जिले में अब तक 3 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद कर 74 मादक  पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Rewari Crime News: Convict sentenced to 20 years in prison and fined ₹12,000 for raping a minor.
Rewari Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद और ₹12,000 जुर्माना

About the Author