Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, इन सरकारी कर्मचारियों की संपति होगी कुर्क

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति को कुर्क करने की आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद जिले में बी.डी.पी.ओ. कार्यालय हसनपुर जिला पलवल में ...

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति को कुर्क करने की आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा फरीदाबाद जिले में बी.डी.पी.ओ. कार्यालय हसनपुर जिला पलवल में करोड़ों रुपए के गबन के मामले में गिरफतार 4 सरकारी कर्मचारियों की सम्पति को कुर्क करने की के आदेश दिए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सरकार के आदेशों के बाद एनसीबी की टीम ने 50 करोड़ के गबन मामले में फरीदाबाद जिले के 4 सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति कुर्क करने हेतु कार्यवाही शुरू कर दी है।

इन कर्मचारियों की संपत्ति की जाएगी कुर्क

news 2025 02 11T194609.387

फरीदाबाद जिले में हुए 50 करोड़ के गबन के मामले में आरोपी राकेश कुमार लिपिक कार्यालय डी.डी.पी.ओ., पलवल, आरोपी शमशेर सिंह, सेवानिवृत एस.ओ., सतपाल कर्मचारी खजाना अधिकारी, पलवल और आरोपी तेजेन्द्र, लेखाकार कार्यालय डी.डी.पी.ओ. पलवल की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आरोपी राकेश कुमार ने गबन की लगभग 22 करोड़ राशी से अपने पिता, माता व भाभी के नाम पर लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि खरीदी है। इसके अलावा आरोपी शमशेर सिंह ने गबन की हुई राशि से अपनी पत्नी के नाम पर कैथल जिले के कलायत में 3 एकड़ से अधिक कृषि भूमि खरीदी है। उसके द्वारा इस राशी में से 52 लाख की रकम नकद राशी दी गई है।

इसके अलावा शमशेर सिंह ने पंचकूला में लगभग 7 करोड रुपए की राशि से 2 प्लॉट खरीदे हैं। आरोपी सतपाल ने उत्तरप्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना में लगभग 70 लख रुपए में एक प्लॉट खरीदा है। जिसमें 62 लाख रू. की राशि आरोपी सतपाल ने नकद में अदा की है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

गबन के इस मामले में इसके अतिरिक्त मुकदमा में तेजेन्द्र, लेखाकार कार्यालय डी.डी.पी.ओ. पलवल के अलावा एक अन्य व्यक्ति दीपक जो पलवल जिले का रहने वाला है उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

About the Author