Haryana News: हरियाणा के पंचकूला स्थित अलकेमिस्ट और ओजस अस्पताल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन अस्पतालों से जुड़े 127.33 करोड़ रुपये के शेयर धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई पूर्व राज्यसभा सांसद कंवर दीप सिंह और उनके बेटे करण दीप सिंह से जुड़ी एक बड़ी जांच का हिस्सा है।
ये दोनों अस्पताल करण दीप सिंह के नियंत्रण वाली कंपनी सोरस एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए संचालित हो रहे थे। इस कंपनी के पास अलकेमिस्ट अस्पताल में 40.94% और ओजस अस्पताल में 37.24% शेयर हैं।
क्या है मामला?
ईडी के मुताबिक, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है। जांच का संबंध अलकेमिस्ट समूह, इसके प्रमोटरों और निदेशकों द्वारा की गई फर्जी सामूहिक निवेश योजनाओं (Collective Investment Schemes – CIS) से है, जिसके माध्यम से जनता से भारी मात्रा में धन जुटाया गया और उसका दुरुपयोग किया गया।








