Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई , दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन और एक निजी स्कूल के क्लर्क को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत 70 लाख ...

Haryana News: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन और एक निजी स्कूल के क्लर्क को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत 70 लाख रुपये की कुल डील का हिस्सा थी, जिसे एक क्रिमिनल केस से नाम हटवाने और धाराएं हल्की करवाने के लिए मांगा गया था।

यह मामला सोनीपत के बड़वासनी गांव के निवासी विपिन कुमार की शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदार प्रवीन लाकड़ा के खिलाफ दिल्ली के अलीपुर थाने में दो मामले दर्ज हैं। इन मामलों की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सुनील जैन ने नाम हटाने और धाराएं कमजोर करने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। लंबी बातचीत के बाद यह सौदा 70 लाख में तय हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस डील की पहली किश्त के रूप में जब 30 लाख रुपये क्लर्क संदीप को दिए जा रहे थे, तब ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके तुरंत बाद, दिल्ली में मौजूद इंस्पेक्टर सुनील जैन को भी धर दबोचा गया। जांच में सामने आया कि सुनील जैन ने खुद को दिल्ली में पकड़ से बचाने के लिए रिश्वत की रकम हरियाणा में मंगवाई थी।

इस केस में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी इंस्पेक्टर सुनील जैन पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल जा चुका है। साल 2014 में वह एक अन्य रिश्वत मामले में गिरफ्तार हुआ था और लगभग 6 साल जेल में रहने के बाद 2020 में दोबारा बहाल कर दिया गया था। बहाली के बावजूद वह अपनी पुरानी आदतों से बाज नहीं आया और अब एक बार फिर भारी रिश्वत मामले में फंस गया है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

पुलिस रिमांड के दौरान क्लर्क संदीप ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसके अनुसार, 70 लाख रुपये की यह राशि केवल सुनील जैन के लिए नहीं थी, बल्कि इसे कई लोगों में बांटा जाना था। अब ACB उन अन्य लोगों की पहचान में जुटी है, जो इस भ्रष्टाचार की जाल में शामिल हो सकते हैं।

इस पूरे ऑपरेशन को ACB की रोहतक और सोनीपत इकाइयों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। इंस्पेक्टर प्रमिला के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई थीं। एक ने सोनीपत में क्लर्क संदीप को पकड़ा, जबकि दूसरी टीम ने दिल्ली में जाकर सुनील जैन को गिरफ्तार किया।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील जैन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जबकि क्लर्क संदीप को रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।

About the Author