Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्या है ...

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या है मामला?

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

शिकायतकर्ता का किसी व्यक्ति के साथ पोल्ट्री फीड के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा, जहां सब इंस्पेक्टर अजायब सिंह ने केस को रफा-दफा करने के एवज में 40,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बाद में बातचीत के बाद 20,000 रुपये में डील तय हुई।

शिकायतकर्ता ने सब इंस्पेक्टर की रिश्वत मांगने की सूचना ACB करनाल टीम को दी। इसके बाद ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई और जैसे ही अजायब सिंह ने 20,000 रुपये की रिश्वत ली, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम मामले की जांच कर रही है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author