Haryana: हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 लाख की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक प्राइवेट स्कूल के क्लर्क को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह ...

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक प्राइवेट स्कूल के क्लर्क को 30 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह क्लर्क दिल्ली पुलिस में तैनात एक इंस्पेक्टर के कहने पर रिश्वत ले रहा था। ACB ने दिल्ली पुलिस के उस इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता विपिन कुमार, निवासी बड़वासनी गांव, सोनीपत, ने रोहतक ACB को शिकायत दी थी कि दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन ने उनसे रिश्वत की मांग की है। मामला दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां विपिन के रिश्तेदार प्रवीन लाकड़ा के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

ये केस एक प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े हैं, जिसमें प्रवीन लाकड़ा और एक अन्य डीलर प्रवीण गुप्ता के बीच झगड़ा हुआ था। एक केस की जांच इंस्पेक्टर सुनील जैन के पास थी। उन्होंने प्रवीन को एक केस से नाम हटाने और दूसरे में कमजोर धारा लगाने के बदले 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 70 लाख रुपए में तय हुआ।

इंस्पेक्टर सुनील जैन ने रिश्वत सीधे न लेकर अपने परिचित के स्कूल में कार्यरत क्लर्क के जरिए पैसे मंगवाए। सोनीपत में क्लर्क को 30 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए ACB ने रंगेहाथ पकड़ लिया। ACB ने इसके बाद दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर सुनील जैन को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author