Beer Crisis in Delhi: भीषण गर्मी में दिल्ली वालों को नहीं मिलेगी बीयर, आखिर क्या है वजह?

Beer Crisis in Delhi: दिल्ली वालों को गर्मी में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में बीयर को लेकर अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में देश में बनी मशहूर बीयर ब्रांड्स की कमी हो गई ...

Beer Crisis in Delhi: दिल्ली वालों को गर्मी में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में बीयर को लेकर अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में देश में बनी मशहूर बीयर ब्रांड्स की कमी हो गई है। सरकारी दुकानों और बार-रेस्टोरेंट में भी बीयर के ज्यादा ऑप्शन नहीं मिल रहे हैं।

नेपाली और भूटानी बीयर का राज
दिल्ली में मशहूर ब्रांड के बीयर की कमी के बीच एक बात जो बहुत साफ दिख रही है, वह यह है कि भूटान और नेपाल की बीयर शहर में हर जगह देखने को मिल रही है। दुकानों में ये बीयरें सेबसे अच्छी जगह पर रखी हुई है। ताकि लोग देखते ही लपक लें। सबके मन में यह सवाल उठ रहा है कि ये विदेशी बीयरें इतनी ज्यादा क्यों आ रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

क्यों विदेशी बीयर ज्यादा दिख रही हैं
जानकारों की मानें तो इसके कई कारण हैं। एक तो सरकारी नीतियां ठीक से काम नहीं कर रही है। दूसरा, कुछ लोग खास ब्रांड्स को बढ़ावा दे रहे हैं। तीसरा, इसमें बहुत ज्यादा मुनाफा है। बता दें कि नेपाल और भूटान से आने वाली बीयरों पर कोई टैक्स नहीं इसलिए जो कारोबारी इस बीयर को बेचते हैं उन्हें ज्यादा फायदा होता है।

वे इन बीयरों को बेचने के लिए दुकानदारों को भी पैसे देते हैं, ताकि वे इन बीयरों को अच्छी जगह पर डिस्प्ले करे और ग्राहक इसे ही मांगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा
About the Author