बावल के व्यापारियों ने 50 करोड़ की रंगदारी मांगने व गोली चलाने के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को किया सम्मानित

रेवाड़ी की शांति लोक सोसाइटी निवासी राहुल बतरा ने सर छोटू राम चौक के निकट रेवाड़ी रोड पर सेनेटरी व टाइल की दुकान की हुई है। 24 मई की दोपहर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुकान में पहुंचे थे। ...

रेवाड़ी की शांति लोक सोसाइटी निवासी राहुल बतरा ने सर छोटू राम चौक के निकट रेवाड़ी रोड पर सेनेटरी व टाइल की दुकान की हुई है। 24 मई की दोपहर बाद मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दुकान में पहुंचे थे। युवकों ने राहुल बतरा को 50 करोड़ देने की धमकी दी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने राहुल बतरा पर गोली चला दी थी। गोली से वह बाल-बाल बच गए थे और दुकान में लगा शीशा टूट गया था।

 

बावल थाना पुलिस ने राहुल बतरा की शिकायत पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व रंगदारी मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बावल डीएसपी राजेश लोहान व बावल थाना एसएचओ विद्यासागर के नेतृत्व में टीम गठित कर निर्देश दिए थे। पुलिस ने कुछ घंटो में ही धमकी देने वाले गिरोह गांव खेड़ा मुरार निवासी अनिल उर्फ मुन्ना वाला, संदीप, सोनू, गांव गुर्जर माजरी निवासी सुमित और गांव बनीपुर निवासी रविन्द्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया था।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

Bawal Reward

शुक्रवार को बावल के लोगों ने कटला बाजार में बैठक कर पुलिस द्वारा बदमाशों को शीघ्रता से गिरफ्तार करने की सराहना की और बावल डीएसपी राजेश कुमार लोहान व बावल थाना एसएचओ विद्यासागर को सम्मानित किया। व्यापारियों ने कहा कि कस्बा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

 

 

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author