Haryana: हरियाणा में IMA से जुड़े निजी अस्पतालों में आज से आयुष्मान योजना बंद, जानें क्या है वजह

Haryana News: हरियाणा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े निजी अस्पतालों ने आज से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया है। IMA ने यह निर्णय राज्य सरकार से बकाया प्रतिपूर्ति राशि का ...

Haryana News: हरियाणा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) से जुड़े निजी अस्पतालों ने आज से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों का मुफ्त इलाज बंद कर दिया है। IMA ने यह निर्णय राज्य सरकार से बकाया प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान न मिलने के चलते लिया है।

इस फैसले से राज्यभर के हजारों लाभार्थियों को झटका लगा है, जो अब योजना के तहत इन निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज नहीं पा सकेंगे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठक में IMA के प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार बकाया राशि का भुगतान नहीं करती, तब तक वे योजना के अंतर्गत इलाज नहीं करेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

IMA अध्यक्ष डॉ. महावीर पी. जैन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय महाजन, महासचिव धीरेंद्र के सोनी, और आयुष्मान प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुरेश अरोड़ा ने वर्चुअल बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल भुगतान की मांग की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने IMA से हड़ताल पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा कि इसका सीधा असर गरीब मरीजों पर पड़ेगा, जिन्हें सस्ता और समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author