आज एनएच-48 गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से बचें

जिला रेवाडी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी ...

जिला रेवाडी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए है। रेवाड़ी, बावल व कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

विभिन्न चौराहों और भीड़ भाड़वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। जिला रेवाड़ी पुलिस ने बम डिस्पोजल व सीआईडी टीम के साथ मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया हुआ है।

जिला रेवाड़ी पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सुचना नजदीकी थाना या 112 नंबर पर दें। जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आम जन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए आज दोपहर 12 बजे तक जिला गुरुग्राम में भारी माल वाहन/वाणिज्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जिला रेवाड़ी पुलिस ने सभी भारी माल वाहन /वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है की वो दोपहर 12 बजे बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-71 का प्रयोग करें।

 

जिला रेवाड़ी ने भारी वाहनों को दोपहर 12 बजे तक एनएच-48 से होकर गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ जाने से रोकने के लिए सभी थाना प्रबंधों द्वारा अपने-अपने इलाका क्षेत्र में उचित नाकाबंदी करने का प्रबंध किया गया है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author