Haryana: हरियाणा में कुख्यात अपराधी रोहित उर्फ कालिया पर हमला, स्कूटी सवार बदमाशों ने की फायरिंग

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े दहशत फैलाई। कुख्यात अपराधी रोहित उर्फ कालिया पर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने कालिया के घर का गेट खोला ...

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े दहशत फैलाई। कुख्यात अपराधी रोहित उर्फ कालिया पर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। स्कूटी पर सवार तीन बदमाशों ने कालिया के घर का गेट खोला और अंदर घुसते ही उस पर चार राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली कालिया की कमर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Haryana 12th Board Topper 2026: Rewari's daughter Deepika tops Haryana Board, honoured by Health Minister
Haryana 12th Board Topper 2026: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने हरियाणा बोर्ड में किया टॉप, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित

वारदात के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गए। कालिया को पड़ोसियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर और अस्पताल में पहुंचीं। पूछताछ के दौरान कालिया ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है।

HBSE 12th Topper
HBSE 12th Topper: रेवाड़ी की बेटी दीपिका ने किया हरियाणा टॉप, शिक्षा मंत्री ने फोन पर दी बधाई

गौरतलब है कि रोहित उर्फ कालिया कोई नया नाम नहीं है। छह महीने पहले उसे एक प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने उसे सिर मुंडवाकर, स्कर्ट पहनाकर बाजार में घुमाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

About the Author