Asian Championship : गौरतलब है कि रेवाड़ी निवासी कार्तिक तंवर ने एशियन चैंपियनशिप में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने परिवार व देश का नाम रोशन किया था। अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर उनका चयन अव थाइलैंड के बैंकाक में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एक से सात नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
थाइलैंड रवाना होने से पूर्व नई दिशा युवा मंच के संयोजक एडवोकेट निशांत यादव तथा स्कूल डायरेक्टर कमल यादव ने कोच कार्तिक तंवर को स्मृति चिह्न प्रदान कर अपनी, स्कूल व जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी।








