अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि डालियाकी चौक के पास एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां खड़े युवक ...

जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि डालियाकी चौक के पास एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे भागकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने नाम सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर बताया।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया कि यह देसी कट्टा उसने अलवर जिले खरोला निवासी कपिल से लिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी कपिल को गिरफ्तार करके कल अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author