जांचकर्ता ने बताया कि नई अनाज मंडी स्थित फर्म मैसर्स वर्धमान खाद बीज भंडार के मुनीम रामानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बुधवार को बिक्री के लिए गोदाम से सरसों के 39 कट्टे निकाले थे लेकिन बिक्री नहीं होने के कारण दुकान के बाहर स्थित फड़ पर रख दिए थे।
गुरुवार सुबह देखा तो पाया कि बाहर रखे कट्टों में से 19 कट्टे कम है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो पाया कि गुरुवार सुबह करीब 3 बजे एक सफेद रंग की पिकअप में आए चार-पांच चोर सरसों के कट्टों को पिकअप में डालकर लेकर गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू करते हुए केस दर्ज कर लिया।
जांच के दौरान आरोपियों का सुराग लगाकर मामले में पांच आरोपियों जिला महेंद्रगढ़ के गांव पृथ्वीपुरा निवासी अंकित, गांव बसई थाना महेंद्रगढ़ निवासी दीपक, थाना अटेली के गांव सिलारपुर निवासी सचिन, थाना नारनौल सदर के गांव कांवी निवासी अमित और जिला के कोसली थाना के गांव कुहारड़ निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया।






