नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि सीआईए टीम को रविवार की शाम सूचना मिली थी कि गांव फीदेड़ी निवासी मंजीत कुमार फिलहाल गांव ढालियावास में रह रहा है। मंजीत गांजा तस्करी का काम करता है। साथ ही यह सूचना भी मिली कि ...

जांचकर्ता ने बताया कि सीआईए टीम को रविवार की शाम सूचना मिली थी कि गांव फीदेड़ी निवासी मंजीत कुमार फिलहाल गांव ढालियावास में रह रहा है। मंजीत गांजा तस्करी का काम करता है। साथ ही यह सूचना भी मिली कि आरोपी इस समय गोल चक्कर से नागरिक अस्पताल की तरफ से जाने वाली सड़क पर किसी को गांजा की सप्लाई देने के लिए आ रहा है। सूचना पर सीआईए की टीम ने नाकाबंदी करके आरोपी मंजीत को गिरफ्तार करके उसके पास से 2.10 किग्रा गांजा बरामद किया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने बताया कि यह गांजा उसे बिक्री के लिए जिला अलवर के गांव टपूकड़ा की गरीबनाथ कॉलोनी निवासी सुखबीर उर्फ मोनू ने उपलब्ध कराया है। सीआईए ने सुखबीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने यह गांजा लक्ष्मणगढ़ थाना के गांव बड़ौली की ढाणी राजपूत निवासी पूर्णसिंह के जरिए लिया था। पुलिस ने पूर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author