धारूहेड़ा चुंगी पर दो गुटों में हुई लड़ाई के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर जून माह में रात के समय हुई गैंगवार के इस मामले में पुलिस गिरोह के सरगना संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा सहित झोटा गैंग के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ...

शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर जून माह में रात के समय हुई गैंगवार के इस मामले में पुलिस गिरोह के सरगना संघी का बास निवासी राजकुमार उर्फ झोटा सहित झोटा गैंग के नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने झोटा गैंग के सदस्य यादव नगर के रहने वाले नवीन, विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश, देवपाल व रोहित को पहले गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा के कब्जे से एक देसी पिस्टल तथा तीन कारतूस बरामद किए थे।

आठ जून की रात हुई थी गैंगवार

city thana

जांच अधिकारी ने बताया कि शहर की धारूहेड़ा चुंगी पर आठ जून की रात आलू व झोटा गैंग के बीच गैंगवार हो गई थी। दोनों ओर से करीब 15 राउंड गोलियां चली थी। इस वारदात में धारूहेड़ा निवासी विकास के अलावा विकास नगर निवासी गोविंद, धारूहेड़ा चुंगी निवासी राजेश कुमार व गांव बोहतवास भोंदू निवासी वेदपाल उर्फ मोटू को गोली लगी थी। गोली लगने से सभी घायल हो गए थे, जबकि विकास पर चाकू से भी हमला किया गया था। पुलिस ने विकास की शिकायत पर दूसरे गुट के लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दूसरी ओर विकास नगर निवासी गोविंद सैनी की तरफ से राकेश उर्फ राका, प्रवीण उर्फ मियां और धारूहेड़ा निवासी विकास यादव सहित 12-13 युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक युवक से छीनी गई लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की थी।

ऐसे की वारदात:

आठ जून की रात राजकुमार उर्फ झोटा के घर पर प्लानिंग बनाई और धारूहेड़ा चुंगी पर रेकी की गई। राजेश ने धारूहेड़ा चुंगी पर शराब पीने के सूचना दी। देवपाल व गोविंद को बाइक पर देखने के लिए भेजा था। दोनों आकर सूचना दी कि सभी बैठ कर शराब पी रहे है और कुछ देर में निकलने वाले है। इसके बाद एक बाइक पर राजकुमार व राकेश पंडित, दूसरी बाइक पर दीपांशु उर्फ मैसी, विशाल उर्फ मोनू, तीसरी बाइक पर नवीन, गोविंद व अर्जुन उर्फ मिक्का और चौथी बाइक पर राजेश वाल्मीकि, देवपाल व रोहित सवार होकर पहुंच गए। राजकुमार उर्फ झोटा ने सबसे पहले फायरिंग शुरू की थी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

इस मामले में अभी तक पुलिस द्वारा राजकुमार उर्फ झोटा, राजेश, गोविंद, अर्जुन उर्फ मिक्का, रोहित, देवपाल उर्फ मोटा व नवीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा को शरण देने वाले आरोपी गुरुग्राम के गांव नानू खुर्द निवासी हुकम को और अर्जुन उर्फ मिक्का व आरोपी रोहित को शरण देने वाले गांव काकोडिया निवासी यशवंत को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल व तीन राउंड, दो मोटरसाइकिल, सात खाली खोल व एक चाकू बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को शक्ति नगर निवासी दीपक उर्फ मैसी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author