Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दोनों कलाकारों का एक पुराना गाना ‘दिलवा में होला गुदगुदी’ इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है।
यह गाना साल 2017 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘सिपाही’ का है। गाने में आम्रपाली दुबे ने पीले और लाल रंग की छोटी स्कर्ट पहनकर जबरदस्त डांस किया है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वीडियो में उनकी दिलकश अदाएं और बेहतरीन एनर्जी ने गाने को और भी खास बना दिया।
गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री गजब की देखने को मिलती है। दोनों ने ना सिर्फ डांस में धमाल मचाया है, बल्कि रोमांस और एक्सप्रेशंस के मामले में भी एक-दूसरे को खूब टक्कर दी है। यही वजह है कि दर्शक आज भी इस गाने को बार-बार देखना पसंद करते हैं।






