अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से, अंतिम तिथि 15 फरवरी

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी की हरियाणा राज्य की पुरुष टीम का चयन ट्रायल 12 फरवरी तथा महिला टीम का चयन 13 फरवरी को भिवानी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना सत्यापित जन्म ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी की हरियाणा राज्य की पुरुष टीम का चयन ट्रायल 12 फरवरी तथा महिला टीम का चयन 13 फरवरी को भिवानी में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना सत्यापित जन्म प्रमाण-पत्र व विभाग द्वारा जारी किया गया आई.डी.कार्ड नम्बर साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में हरियाणा राज्य के सभी विभागों के कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले कर्मचारी/अधिकारी अपने-अपने विभाग से फोटो सहित यह प्रमाण-पत्र साथ लेकर जाएं कि वे अमुक विभाग/कार्यालय के सरकारी कर्मचारी/अधिकारी हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी ने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के कर्मचारी/अधिकारी तथा कच्चे, अनुबंध आधार व 6 माह से कम समय अवधि के नियमित कर्मचारी/अधिकारी भाग नहीं ले सकते।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author