देश के इन इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

एनसीआर और हरियाणा में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही है। शनिवार को भी हरियाणा के रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र आदि कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. हरियाणा में अधिकतम ...

एनसीआर और हरियाणा में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही है। शनिवार को भी हरियाणा के रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र आदि कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है. हरियाणा में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले 3 दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ छिटपुट एवं मध्यम बारिश की संभावना है। 19 जुलाई तक पंजाब हरियाणा, 18 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तथा 17 जुलाई को राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ ही केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, गुजरात, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author