सेना भर्ती: जल्द शुरू होगी आवेदन प्रकिया, 17 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

सेना भर्ती : अग्रिपथ योजना 2023-24 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निर्देशक भर्ती कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति ...

सेना भर्ती : अग्रिपथ योजना 2023-24 के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निर्देशक भर्ती कर्नल आनंद साकले ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी।

पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (ऑनलाइन सीईई) व दूसरे चरण में भर्ती रैली का आयोजन होगा। सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल आनंद साकले ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाईट डब्लूडब्लूडॉटज्वाईनआर्मीडॉटएनआईसीडॉटइन रजिस्ट्रर करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरु की जाएगी।

इन जिलों के युवा कर सकते है आवेदन

Agniveer Recruitment Rally

उन्होंने बताया कि भिवानी, चरखीदादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के जिन युवाओं का जन्म 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी क्यूआर को पूरा करते हों।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 इस पदों के लिए होगी भर्ती

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल साकले ने बताया कि अग्रिवीर जनरल ड्यूटी, अग्रिवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्रिवीर तकनीकी, अग्रिवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्रिवीर टै्रडमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है।  जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाईन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरुरी बात

आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाईल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन आवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। ऑनलाईन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने कहा कि अग्रिवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा अभ्यासी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है।

दलालों से रहें सावधान

सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधि अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author