प्रशासन की ओर से किया जा रहा है पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक

डीसी अशोक कुमार गर्ग के नेतृत्व में रेवाड़ी जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से ग्रामीण मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही शराब बांटने वाले उम्मीदवारों से दूरी बनाए रखने की जागरूकता अलख जगाई ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग के नेतृत्व में रेवाड़ी जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से ग्रामीण मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के साथ ही शराब बांटने वाले उम्मीदवारों से दूरी बनाए रखने की जागरूकता अलख जगाई जा रही है। ग्रामीण जागरूकता मुहिम में शिक्षा विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

रेवाड़ी जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच की देखरेख में आंगनवाड़ी केंद्रों सहित विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण महिलाओं को उनके मत के लिए सजगता रखने की अपील की जा रही है। उर्मिल सिवाच ने बताया कि विभाग की ओर से सीडीपीओ व सुपरवाइजर के साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर के सहयोग से बैठकों का आयोजन करते हुए तथा डोर-टू-डोर संपर्क साधकर जन-जन को सही मत डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में शराब व पैसे बांटने वाले उम्मीदवारों से मतदाताओं को सचेत व सतर्क रहने के लिए उनकी टीम निरंतर चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी उम्मीदवार मतदाता को धन, शराब या अन्य गिफ्ट आदि का प्रलोभन देता है या जबरदस्ती दबाव डालकर मतदान करने के लिए मजबूर करता है तो ऐसे उम्मीदवार का सभी मिलकर बहिष्कार करें और ऐसे उम्मीदवार को कदापि वोट न दें।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author