चिन्हित अपराधों(crime)की करें सक्रियता से पैरवी, अपराधियों को सबक जरूरी: डीसी

Crime: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि संबंधित अधिकारी चिह्नित अपराधों (marked crime) की सक्रियता से पैरवी करें ताकि अपराधी को सही समय पर सबक मिल सके और चिह्नित अपराधों पर अंकुश लग सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित ...

Crime: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि संबंधित अधिकारी चिह्नित अपराधों (marked crime) की सक्रियता से पैरवी करें ताकि अपराधी को सही समय पर सबक मिल सके और चिह्नित अपराधों पर अंकुश लग सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित अपराध के तहत जो भी मामले सामने आते है, पुलिस विभाग व संबंधित अधिकारी उनकी पूरी गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करें।

ऐसे मामलों की जांच संबंधित अधिकारी पूरी प्रक्रिया की रिपोर्ट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करना भी सुनिश्चित करें। डीसी गर्ग सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चिन्हित अपराधों से संबंधित मामलों की बैठक ले रहे थे।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

बैठक में डीसी गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि चिन्हित अपराधों (marked crime) के मामलों में पुलिस विभाग कोर्ट में जाने से पहले उसकी अच्छी रिपोर्ट तैयार करें ताकि अपराधी को अधिक से अधिक सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि अक्सर संज्ञान में आता है कि कोर्ट में केस की मजबूती न होने के कारण कई बार अपराधी सजा से बच जाते हैं।

ऐसे में सक्ष्यों के अभाव और कमजोर पैरवी के कारण केस कमजोर भी हो जाते हैं और न्यायालय में उचित तथ्यों व साक्ष्यों के न होने के कारण अपराधी (crime) सजा से बच सकता है। इसलिए कानूनी तकनीकी और विभिन्न प्रकार के केसों में साक्ष्यों के बचाव और उनकी सुरक्षा तथा कानूनी पहलुओं द्वारा मजबूत पैरवी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाए, जिससे अपराधी बचने न पाएं। बैठक में मामलों से संबंधित बचाव साक्ष्य और तकनीकी कानूनी पहलुओं बारे विचार विमर्श भी किया गया।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

बैठक में एसपी राजेश कुमार, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला न्यायवादी हरपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author