Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, DC का पीए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को सोनीपत जिला प्रशासनिक परिसर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने उपायुक्त (DC) के निजी सहायक (PA) शशांक शर्मा को ट्रांसफर के ...

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को सोनीपत जिला प्रशासनिक परिसर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने उपायुक्त (DC) के निजी सहायक (PA) शशांक शर्मा को ट्रांसफर के बदले रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने DC ऑफिस में मौजूद पीए की अलमारी से 3.5 लाख रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने शशांक के अशोक विहार स्थित घर पर भी छापा मारा, जहां से बड़ी मात्रा में कैश और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

कैश की मात्रा इतनी अधिक है कि उसे गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। इस वक्त ACB की टीम शशांक के घर में तलाशी और गिनती का काम कर रही है। हालांकि अब तक ACB की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शशांक शर्मा पर आरोप है कि वह उपायुक्त कार्यालय के एक क्लर्क को राई तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क पद पर ट्रांसफर कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोटों के साथ पीए के पास भेजा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

जैसे ही पीड़ित शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपे, उसी वक्त ACB टीम ने छापा मारा और शशांक को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही DC कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ACB की टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य कौन-कौन से अधिकारी या कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author