Haryana News: हरियाणा मने भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के गांव ढांड में तैनात पटवारी अनुप कुमार को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसीबी ने शुक्रवार को की।
क्या है पूरा मामला?
गांव बनावाली निवासी सुरेंद्र ने ACB को शिकायत दी थी कि उसकी मां का नाम 2022 की फर्द में दर्ज नहीं है। इस त्रुटि को ठीक करवाने के लिए जब उसने पटवारी अनुप कुमार से संपर्क किया, तो पटवारी ने इस काम के बदले 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
शिकायतकर्ता सुरेंद्र के अनुसार, वह पहले ही 3 हजार रुपये नकद दे चुका था, और बाकी 8 हजार रुपये देने के लिए पटवारी ने उसे गांव ढांड बुलाया था। सुरेंद्र ने पूरे मामले की जानकारी ACB को दी, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी ने सुरेंद्र से रिश्वत के 8 हजार रुपये लिए, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।






