Haryana: हरियाणा में गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई, सिंगर KD का गाना भी यूट्यूब से बैन

Haryana News: हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर सख्ती के बीच हरियाणवी सिंगर कुलबीर दनौदा उर्फ KD का एक गाना यूट्यूब से बैन कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि KD का दावा ...

Haryana News: हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर सख्ती के बीच हरियाणवी सिंगर कुलबीर दनौदा उर्फ KD का एक गाना यूट्यूब से बैन कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि KD का दावा है कि यह कोई गैंगस्टर या हथियारों को बढ़ावा देने वाला गाना नहीं, बल्कि एक साधारण रोमांटिक गीत है।

KD का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना “Weapon” यूट्यूब से हटा दिया गया है, जबकि इस गाने को 20 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके थे। सिंगर का कहना है कि गाने में न तो गन कल्चर को प्रमोट किया गया है, न ही कोई फायरिंग या हिंसा दिखाई गई है। बस गाने के टाइटल में “Weapon” शब्द होने के कारण शायद यह बैन किया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

गाने के वीडियो में मशहूर हरियाणवी अभिनेत्री प्रांजल दहिया ने एक्टिंग की थी। KD का कहना है कि गाने में सिर्फ दो सीन ऐसे हैं, जहां कलाकार के कंधे पर डमी बंदूक रखी गई है। किसी भी सीन में फायरिंग या खून-खराबा नहीं दिखाया गया है।

KD ही नहीं, अन्य हरियाणवी कलाकारों ने भी इस फैसले पर हैरानी और नाराजगी जाहिर की है। उनका सवाल है कि अगर गाना रोमांटिक है और उसमें किसी तरह की हिंसा नहीं है, तो उसे बैन करने का आधार क्या है?

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author