बिजली मैकेनिक के घर से सबमर्सिबल मोटर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढाकिया निवासी युद्धवीर सिंह ने दी शिकायत में बताया था वह अपने घर पर ही मोटरवाईडिंग का काम करता है। उसने मोटर बांधने के लिए अपने घर के सामने ही रखी हुई थी। 15 अगस्त की सुबह ...

जांचकर्ता ने बताया कि गांव ढाकिया निवासी युद्धवीर सिंह ने दी शिकायत में बताया था वह अपने घर पर ही मोटरवाईडिंग का काम करता है। उसने मोटर बांधने के लिए अपने घर के सामने ही रखी हुई थी। 15 अगस्त की सुबह देखा तो वहां पर रखी हुई 2 मोटर गायब मिली। इससे पहले भी उसके घर से एक मोटर चोरी हो चुकी है जिसकी भी अपने स्तर पर तलाश की लेकिन आरोपी का उस समय कोई पता नहीं चला।

इसी बीच उसे अगले दिन शाम को पता चला कि उसकी मोटर गांव निवासी संदीप ने ली है जिन्हें वह बेचने के लिए धारूहेड़ा लेकर गया है। इसके बाद उसने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें संदीप एक व्यक्ति के साथ उसकी मोटर चोरी करके लेकर जाता हुआ नजर आया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार करके उसके पास से चोरी की गई 2 सबमर्सिबल मोटरों को बरामद कर लिया है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author