शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। साल 2019 में उसकी मुलाकात ट्रेन में उपरोक्त आरोपी अभिषेक के साथ हुई थी। इसके बाद उनकी मोबाइल पर ...

जांचकर्ता ने बताया कि एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत है। साल 2019 में उसकी मुलाकात ट्रेन में उपरोक्त आरोपी अभिषेक के साथ हुई थी। इसके बाद उनकी मोबाइल पर बात होने लगी थी। अक्टूबर 2020 में आरोपी उससे मिलने के लिए धारूहेड़ा आया था। आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी जल्दी परिवार वालों के सामने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने सोनीपत बुला लिया। वह अपने परिवार के साथ सोनीपत गई तो युवक व उसके परिवार के लोगों ने शादी करने से इंकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी  दी। युवती ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

15 दिसंबर को महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक अभिषेक को गिरफ्तार करके अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author